पिंडरा।
शासन अब ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित होटल व लान की जानकारी एकत्र कर उनके गतिविधियों पर नजर रख रही है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के होटल व लान संचालको में हड़कंप दिखा।
शनिवार को शासन के निर्देश पर एलआईयू के सबइंस्पेक्टर विनोद कुमार चौबे व एलआईयू के विवेक मौर्या अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा करखियाँव, पिंडरा, फूलपुर, मीराशाह, कैथौली, बाबतपुर स्थित लान व होटल के रजिस्ट्रेशन के साथ वहां हो रहे गतिविधियों के बाबत जानकारी हासिल की। इस दौरान ज्यादातर लान व होटल बिना रजिस्ट्रेशन के चलते मिले। इस बाबत एलआईयू सबइंस्पेक्टर ने बताया कि शासन के निर्देश पर उक्त जांच शुरू किया गया है। इस दौरान होटल व लान संचालकों में कार्यवाही की आशंका से खलबली मच गई है l

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में