मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। शुक्रवार को मनोज ने इसकी घोषणा की। मनोज ने मराठा आरक्षण की मांग को लेकर पांच दिन से जालना जिले में चल रही अपनी भूख हड़ताल बुधवार को खुद ही खत्म कर दी थी। मनोज जरांगे ने सरकार को मराठा समाज के लोगों को 13 अगस्त तक कुनबी जाति प्रमाण पत्र दिए जाने का अल्टीमेटम दिया है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त होने वाला है।महाराष्ट्र में 288 सीटें हैं।

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में