कारगिल युद्ध मे अपने पराक्रम का जलवा बिखरने वाले कारगिल योद्धाओ के दरवाजे पर पहुचकर सम्मान करने का अनोखा प्रयास काशी के अधिवक्ताओ ने किया।
कारगिल विजय दिवस पर अधिवक्ता कचहरी से खाली होने पर बनारस बार के पुर्व महामंत्री नित्यानन्द राय व विनोद पांडे भैयाजी के नेतृत्व मे पहङिया निवासी हलीम अली के घर पहुचे।अधिवक्ताओ के हाथ मे राष्ट्रीय झण्डा था हलीम अली को माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह मे अशोक स्तम्भ देकर उन्हे सम्मानित किया ।द्वार पर हलीम अली जिंदाबाद ,भारत माता की जय के नारे लगाये।
हलीम अली को सम्मानित करने के बाद अधिवक्ताओ का जत्था अकथा के संजय नगर कालोनी निवासी अजय सिंह के घर पहुचा।उन्हे भी माला पहनाकर व अशोक स्तम्भ रूपी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।अपने दरवाजे पर हुये सम्मान से दोनो कारगिल योद्धा अभिभुत दिखे और कारगिल युद्ध के संस्मरण सुनाते वक्त भावुक हो गये कहा कि सम्मान तो बहुत मिला मगर जिस जज्बे से अधिवक्ताओ ने सम्मानित किया ऐसा जज्बा बहुत कम दिखता है।

More Stories
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे