पिण्डरा-स्थानीय ब्लॉक के करखियाव गाँव मे पौधारोपण कर मनाया बेटे का जन्म दिवस पौधे लगाने की लोगों से की अपील।पेड़ पौधे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। साथ ही पर्यावरण को साफ सुथरा व संतुलित बनाए रखने में पेड़ पौधों का विशेष योगदान है। इसी संदेश को लेकर ॠषिकेश सिंह अपने ने अपने बेटे के जन्मदिन पर पौधारोपण कर जन्मदिन मनाया।बताया की हमारा लड़का वेद सिंह एक वर्ष का हो गया है ।बेटे के हाथो बरगद का वृक्ष लगवाकर समाज से अपील की है कि इस समय बरसात का मौसम चल रहा है। इसमें अधिक से अधिक छायादार व फलदार पौधों का का रोपण कर क्षेत्र को हरा-भरा बनाए।वृक्षों से हमें छाया के साथ ही फल भी मिलते हैं और वृक्ष हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। साथ ही पर्यावरण को संतुलित करने में सहायक होते हैं। साथ ही कहा कि हमें पेड़ों के काटने बालों के खिलाफ अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करना चाहिए और लोगो को पेड़ न काटने को लेकर जागरूकता अभियान करते हुए पेड़ न काटने के लिए प्रेरित भी करना चाहिए।जिसमे जनता से पौधारोपण करने की अपील भी की है।इस दौरान समाजसेवी अश्वनी सिंह राजपूत,सत्यप्रकाश सिंह,अभिषेक सिंह,निर्भय सिंह,अवनीश मिश्र समेत कई लोग उपस्थित थे।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा