EX.IPS अमिताभ ठाकुर ने DGP से मांगी जांच, SHO के 3 कारखास पर सवाल~~~
वाराणसी का लंका थाना अपनी कारगुजारी को लेकर फिर चर्चा में है। अब लंका थाना क्षेत्र में बड़ी वसूली का मामला सामने आया है। यह वसूली हाईवे पर ढ़ाबा, खनन के वाहन और शराब ठेकों से हो रही है और इसमें तीन कारखास सिपाहियों का नाम भी चर्चा में आया है।
पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने इन कथित वसूली लिस्ट को सोशल मीडिया पर साझा किया, डीजीपी और प्रदेश सरकार से इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस महकमे ने इसकी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
बता दें कि पिछले दिनों लंका थाने की पुलिस ने नगवां में युवक को पीटा था और छात्रा से पिटवाया था जिसके बाद आत्मग्लानि में युवक ने गंगा में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद घंटों हंगामा चला था और दो पुलिस कर्मी निलंबित हो गए थे।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा