करखियाँव गाँव मे कृषि पट्टा की जमीन खरीद-फरोख्त जोरो पर
राजस्व विभाग की लापरवाही
पिण्डरा-स्थानीय तहसील क्षेत्र के करखियाँव गाँव मे इन दिनो पट्टा तथा आबंटन की जमीन पर खरीद-फरोख्त का काम जोरो पर चल रहा है।बताते चले कि करखियाँव ग्राम सभा में अराजी नम्बर 1789(क) गरीबो को सरकार द्वारा खेती कर जीवन जिने के लिए दिया गया था।लेकिन जब से गाँव में इंडस्ट्रीज आयी है तब से जमीन का किमत आसमान छू रहा है।आलम यह है कि इन दिनो जमीन के खरीदार और दलालो का तांता लगा है।राजस्व विभाग के मिलीभगत से गरीबो के जमीन पर जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है।गाँव की बुज़ुर्ग महिला लालमुनी तथा उनके पति अब्बास अपनी पट्टा की जमीन को लेकर जिलाधिकारी तथा उपजिलाधिकारी के यहा गुहार लगाई।पीड़ित बुज़ुर्ग दम्पत्ति का कहना है कि जहा कई साल से हम खेती कर रहे थे वहा स्थानीय लेखपाल द्वारा मेरी जमीन को जबरदस्ती दूसरे व्यक्ति को कब्जा कराकर रजिस्ट्री करवाया जा रहा है।जहा बाहर से आये लोग धडल्ले से मकान बनाकर खरीद बेच रहे है और आम लोगो का जिना दुर्भर हो गया।वही उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा ने तत्काल जाँच कराकर पीड़ित बुज़ुर्ग दम्पत्ति को न्याय दिलाने की बात कही है।

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में