बड़ागांव- थानाक्षेत्र के बसनी बड़ागांव मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को 11:30 बजे विपरीत दिशा से आ रही एक चार पहिया की चपेट में आने से 60 वर्षीय एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों की मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे अन्यत्र के लिये रेफर कर दिया। वहीं घटना के बाद कार चालक मय वाहन फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार दल्लुपुर गांव निवासी चेतनारायण अपनी बाईक से बड़ागांव ब्लाक जा रहे थे की घटना स्थल के पास विपरीत दिशा से तीव्र गति से आ रही कार की चपेट में आ गये टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक सवार दुर जा गिरा। घायल का इलाज वाराणसी के नीजी चिकित्सालय में कराया जा रहा है।

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में