बड़ागांव – थानाक्षेत्र के हरहुआं डीह गांव में मंगलवार को शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुआ जिसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गये। घायल पक्ष ने पांच नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध स्थानीय थाने में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार उपरोक्त गांव निवासी एक पक्ष के साहिल और दुसरे पक्ष के मुर्तजा और पखंडु के बीच पुरानी रंजिश चला आ रहा है। घटना के समय दुसरे पक्ष के लोग लाठी डंडा लेकर साहिल को मारने पीटने लगे उसकी चीख-पुकार सुनकर उसके भाई अकरम,अंसार और असलम बीच बचाव करने आये तो हमलावरों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। हमलावरों ने घायल पक्ष का मोबाइल भी तोड़ दिया तथा जाते जाते पुरे परिवार को खत्म कर देने की धमकी भी दिये।

More Stories
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे