पिंडरा।कांग्रेसी सांसद राहुल गांधी द्वारा संसद में हिन्दू विरोधी बयान देने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओ द्वारा मंगलवार को बाबतपुर चौराहे पर पुतला दहन किया गया।
सायंकाल में भाजयुमो के जिलामंत्री किशन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकजुट हुए और राहुल गांधी के बयान को देश विरोधी व हिन्दू विरोधी बयान मानते हुए जुलुस के रूप में बाबतपुर चौराहे पर पहुचे और राहुल गांधी के प्रतीकात्मक पुतले को आगे के हवाले कर विरोध जताया। मण्डल अध्यक्ष विकास सिंह, कृष्णा सिंह , अर्पित, विकास दुबे, अभिषेक दुबे, टोनू विधायक, प्रवीण पाठक, अंकित राय व प्रशांत, केशव दुबे,समेत अनेक कार्यकर्ता रहे।

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में