चंदौली में BJP नेता ने विकास का किया दावा, विपक्ष ने महिला सुरक्षा व उद्योग पर उठाए सवाल

सत्ता का संग्राम’ रविवार को चंदौली लोकसभा क्षेत्र में रहा। इस दौरान सुबह चाय पर चर्चा में आम मतदाताओं ने अपनी बात रखी। तो दोपहर में युवाओं के मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके बाद राजनीतिक दलों के नेताओं से चर्चा की गई। इस दौरान सभी ने अपने- अपने पक्ष को रखा।  

लोकसभा चुनाव को लेकर अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ मतदाताओं का सियासी मूड जानने निकला है। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत देश के आखिरी जिले और 76वीं लोकसभा सीट चंदौली लोकसभा क्षेत्र में लोगों से बातचीत करने के लिए रविवार को पहुंचा। 

प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से उनके मुद्दों पर बातचीत की गई। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के चंदेश्वर जायसवाल ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद और गरीबों के जनकल्याण के मुद्दे को लेकर चुनाव में सामने आई है। वहीं समाजवादी पार्टी के नेता चंद्रशेखर यादव ने कहा कि चंदौली के सांसद उद्योग मंत्री ने एक भी उद्योग चंदौली में नहीं लगवाया। 

वहीं सपा नेत्री आरती यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं को नंगे घुमाया जाता है और यह मातृशक्ति के सम्मान का ढिंढोरा पीटते हैं। बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि महिलाओं का सम्मान केवल बसपा में है। वहीं आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष संतोष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार हटाने की बात करते हैं और सभी भ्रष्टाचार्यों को अपनी पार्टी में मिल रहे हैं। शायद इसी से भ्रष्टाचार कम होगा।

इस बार यह सीट भी काफी में चर्चा हैं। भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को लगातार तीसरी बार प्रत्याशी बनाया गया है। डॉ. पांडेय वर्तमान समय में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री हैं। वहीं इंडी गठबंधन से वीरेंद्र सिंह चुनाव मैदान में हैं। 

About The Author

Share the News