रविवार की सुबह रैकरा व तेंदुआ गांव के बीच हनुमान मंदिर में एक युवक का कटा हाथ व खून देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर युवक की साइकिल, चाबी, मोबाइल आदि बरामद हुआ।
मिर्जापुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के रैकरा व तेंदुआ गांव के बीच स्थित हनुमान मंदिर पर एक युवक का हाथ काटकर हत्या कर दी गई। युवक का कटा हाथ हनुमान मंदिर में और उसका शव आधा किलोमीटर दूर एक बोरिंग के पास मिला। शनिवार शाम से लापता युवक का रविवार की सुबह शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन करने पहुंची।
राजगढ़ थाना क्षेत्र के रैकरा गांव निवासी श्याम कोल (21) पुत्र अमृतलाल तीन दिन पहले अपने मौसी के घर गया था। शनिवार की दोपहर बाद तीन बजे वह मौसी के घर से अपने घर लौटा। शाम पांच बजे अपने घर से साइकिल लेकर निकला। इसके बाद घर वापस नहीं आया। रात को घर न लौटने पर परिजन परेशान हो गए।
पुलिस ने मन्दिर में छानबीन किया तो धारदार हथियार हंसिया भी बरामद हुआ, जिससे हाथ काटा गया था। पुलिस ने आसपास छानबीन की तो 500 मीटर दूर एक बोरिंग मशीन के पास श्याम कोल का शव बरामद हुआ। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्याकांड का खुलासा किये जाने की मांग की। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह मजदूरी करता था।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर