पिंडरा।कम मतदान वालों बूथों पर अधिक मतदान कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा पिंडरा ब्लॉक में चिन्हित किये गए बूथों को स्वीप कार्यक्रम के तहत तीन गांवों में वृहद मतदाता जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
गत 13 मई से चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को तीन ग्राम सभाओं क्रमशः ओदार, सिंधोरा व मंगारी स्थित प्राथमिक व इंटर कॉलेज में रैली निकालने के साथ मतदाताओं को शपथ दिलाई गई।
मंगारी इंटर कालेज में बीडीओ छोटेलाल तिवारी, सिंधोरा गांव में सुबह खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद मिश्रा व सिंधोरा में सीडीपीओ आर एन सिंह के नेतृत्व में निकली रैली गांव के गलियों व पगडंडियों से भ्रमण करते हुए गांव के प्राथमिक विद्यालय में जाकर समाप्त हुई। इस दौरान अभियान प्रभारी द्वारा ग्रामीण मतदाताओं को आगामी 25 मई को मछलीशहर संसदीय क्षेत्र में होने वाले लोकसभा चुनाव में अधिकाधिक संख्या में मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई।
इसी तरह दबेथुवा स्थित श्रीदेवमूर्ति शर्मा इंटर कालेज में प्रधानाचार्य विद्यासागर रात के नेतृत्व में रैली निकाली गई। जिसमे इंटर कॉलेज के साथ प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राये शामिल रही।
इस दौरान सम्बंधित गांव के शिक्षक, लेखपाल, सेक्रेटरी, रोजगार सेवक,पंचायत सहायक समेत अनेक ग्रामीण रहे।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर