पिंडरा।
फूलपुर पुलिस ने सगुनहा स्थित एक गेस्ट हाउस से चोरी हुई बाइक के साथ एक युवक को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बताते हैं कि प्रतापगढ़ के अमसोल निवासी अभय नारायण सिंह की बाइक चोरों ने तीन दिन पूर्व सगुनहा स्थित एक गेस्ट हाउस के सामने से चुरा ली थी। जिसपर पुलिस ने सुसीटीवी व मुखबिर से मिली जानकारी पर कथौली स्थित मोड़ के पास से आमिर खान पुत्र बुल्ला खान को चोरी की पल्सर बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बाइक चोरी में पिंडरा निवासी विकास यादव पुत्र विजय यादव व नितिन कन्नौजिया पुत्र लक्ष्मण निवासीगण पिंडरा भी शामिल रहे, और चोरी की बाइक रखने व बेचने की जिम्मेदारी इन्ही लोगों के पास थी।पुलिस फरार दोनो अपराधियों के तलाश में जगह जगह छापेमारी कर रही है।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर