बड़ागांव।थानाक्षेत्र के कविरामपुर गांव में मां बाप को सौतेले बेटों द्वारा मारने पीटने के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त वाराणसी कमिश्नरेट ने बड़ागांव पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है जिसके सापेक्ष में स्थानीय पुलिस दोनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस आयुक्त को दिये गये प्रार्थना पत्र में उपरोक्त गांव निवासिनी रेखा विश्वकर्मा पत्नी बद्री विश्वकर्मा ने आरोप लगाया है की मेरे सौतेले बेटे विजय कुमार विश्वकर्मा, सुनील कुमार विश्वकर्मा आये दिन मारते पीटते रहते हैं कुछ दिनों पुर्व दोनों मुझे बुरी तरह मार रहे थे बीच बचाव करने पहुंचे मेरे पति को भी दोनों ने मारपीट कर घायल कर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। स्थानीय स्तर पर न्याय न मिलने पर पुलिस आयुक्त ने गुहार लगाई है।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर