मिर्जापुर जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक शख्स ने बेटी की शादी से पांच दिन पहले ही फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के सिलहटा गांव निवासी पिता ने पुत्री के निकाह से पहले ही घर से 700 मीटर दूर पलाश के पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने फंदे पर लटका शव देखकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी।
यह है पूरा मामला
क्षेत्र निवासी वली अहमद उर्फ दिल मोहम्मद की दो पत्नियों है। पहली पत्नी जैतूनिया से तीन पुत्र और तीन पुत्री हैं। एक पुत्री की शादी करना बाकी है। पहली पत्नी जैतूनिया (15) ने वली मोहम्मद को छोड़कर किसी और से निकाह कर लिया। इसके बाद वली मोहम्मद ने भी समीना से निकाह कर लिया।
समीना से चार पुत्री व एक पुत्र है।
पहली पुत्री की शादी देहात कोतवाली क्षेत्र के जसोवर गांव में तय की थी। पांच मई को पुत्री की शादी के लिए बरात आनी थी। मंगलवार की सुबह वली अहमद सिवान में जाकर एक महुआ के पेड़ में फंदे से लटकने का प्रयास कर रहा था, तभी गांव निवासी एक महिला महुआ का फूल बिनते वहां पहुंची। उसने फंदे से लटक रहे वली मोहम्मद को रोकने के लिए आवाज लगाया, तो वली कुछ दूर स्थित पलाश के पेड़ के पास जाकर फंदे से लटक गया।
सुबह ग्रामीणों ने वली का शव लटकते देखा तो इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक खेती- किसानी करके परिवार का गुजर बसर करता था। पहली पत्नी के बच्चे अलग रहते हैं।
थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह का कहना है कि फंदे से लटककर व्यक्ति ने जान दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
More Stories
मीरजापुर पुलिस की बड़ी सफलता — नवजात शिशु के अपहरण की गुत्थी सुलझी, दो आरोपी गिरफ्तार, बच्चा सकुशल बरामद
मड़िहान पुलिस की बड़ी कार्रवाई — माँ दुर्गा पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाली महिला और उसका पति गिरफ्तार, वन भूमि भी मुक्त
फर्जी कंपनी बनाकर नौकरी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी