मां ने पूरे घर में खोजबीन के बाद अगल-बगल तलाश किया, लेकिन बच्चे का पता नहीं चला। थक-हार कर घर में मौजूद सारे सदस्यों को जगाया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर जांच-पड़ताल में जुट गई।
मिर्ज़ापुर के कछवां थाना क्षेत्र के बंधवा गांव से गुरुवार की सुबह नानी के घर में पास सो रहा बच्चा चोरी हो गया था। पुलिस ने 24 घन्टे के अंदर मेहंदीगंज मिर्जामुराद वाराणसी के एक खेत के पास से बच्चे को बरामद कर लिया। पुलिस बच्चा चोरी कर ले जाने वाले के बारे में छानबीन में जुटी है। दूसरी तरफ बिलख रही मां ने इस काम के लिए पुलिस को शुक्रिया कहा है।
पूजा गोड़ पत्नी संदीप कुमार निवासी पचराव लखनऊ में रहती थी। पति के साथ दो दिन पूर्व अपने मायके बंधवा गांव आई हुई थी। बुधवार की रात्रि भोजन कर के अपने बच्चे के साथ सोने कमरे में चली गई। गुरुवार की भोर करीब तीन बजे मां की नींद खुली तो बच्चा गायब था।
सीओ सदर मंजरी राव के नेतृत्व में पुलिस बच्चे की छानबीन में जुटी थी। सीसीटीवी फुटेज की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को सुबह पुलिस को सूचना मिला कि वाराणसी मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज इलाके में खेत के पास बच्चा मिला है।
पुलिस ने बच्चों को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। सीओ सदर मंजरी राव ने बताया कि बच्चा बरामद हो गया है। उसे चोरी करने वाली की तलाश की जा रही है। जल्द उसे भी पकड़ लिया जाएगा।

More Stories
मीरजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 लाख के गांजे के साथ 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, बोलेरो व टेम्पो सीज
फर्जी ड्रग लाइसेंस और करोड़ों का टर्नओवर: मीरजापुर में NDPS केस का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
दिल्ली धमाके के बाद मीरजापुर में हाई अलर्ट!विंध्याचल मां विंध्यवासिनी धाम में बढ़ाई गई सुरक्षा, मंडलायुक्त और आईजी ने किया निरीक्षण