सुलतानपुर में भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा मोर्चा के जिला मंत्री की करंट के चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू की। घटना कादीपुर कोतवाली के अंतर्गत ग्राम सभा कोटिया की है। गांव निवासी रामचंद्र यादव (50) के घर में छत पर निर्माण कार्य चल रहा है। दोपहर को वे अपने मकान की दीवार को तर कर रहे थे, तभी करंट दीवार पर उतर गया, जिसकी चपेट में आने से वो गिर गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

More Stories
कांशीराम जयंती पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 486 लोगों ने कराया पंजीकरण
UPRSL: वाराणसी जोन ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कई जिलों ने जीते खिताब
नाले से गैस निकालने के प्रदर्शन पर पुलिस की सख्ती, सिलेंडर जब्त