पिंडरा।काशी द्वार को रद्द करने को लेकर 35 दिनों से धरने पर बैठे किसानों ने इंस्पेक्टर फूलपुर पर फर्जी मुकदमे में फसाने का आरोप लगाया। जिससे किसानों में आक्रोश दिखा।
बताते चलें कि काशी द्वार को रद्द करने की मांग पर बैठे किसानों के साथ शुक्रवार को डीसीपी गोमती जोन के साथ वार्ता हुई थी लेकिन असफल रही। उसी क्रम शनिवार को सायँ 5 बजे इंस्पेक्टर फूलपुर किसानों के धरना स्थल पर पहुँचे और किसान नेता सन्तोष पटेल से धरना खत्म न करने पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की बात कही। किसान नेता ने पुलिस पर आरोप लगाया कि हम लोग शांति पूर्ण ढंग से धरना दे रहे हैं लेकिन पुलिस फर्जी ढंग से मुकदमें में जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। यदि हम किसानों को जेल भेजेगी तो गांव की महिलाएं धरना की कमान संभालेंगी। लेकिन किसान पुलिस के दबाव में धरना खत्म नही करेंगे।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर