बुराई को दूर भगाये |
मानवता का अलख जगाये ||
अन्दर बाहर रखना साफ |
भूल चुक सब हो गया माफ ||
खुद सबका करना है मान |
अपना होगा सदा कल्याण ||
होली पर हम हो गये एक |
काम करेगें मिल कर नेक ||
अपने घर का बनो तु लायक |
होली पर बन जाये गायक ||
सुर में सुर व देना ताल |
अच्छा होगा सबका हाल ||
अपने माँ का सुन्दर लाल |
नही रखना है मन में मलाल ||
कार्य क्षेत्र में करो कमाल |
बन जाओ खुद मालामाल ||
मानव जीवन बड़ा अनमोल |
होली पर मिलना दिल को खोल ||
होली पर हम बने अजीब |
सदा गरीब के रहो करीब ||
अपनापन का देखो सपना |
सुन्दर होगा जीवन अपना ||
(गिरीश चौबे चक्कावासी वाराणसी

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में