पिंडरा।
सिंधोरा थाना क्षेत्र के ओदार में मीट व्यवसाई द्वारा दबंगो को पसंद का पीस न देने पर उसके गोमटी में ही आग लगा देने का मामला प्रकाश में आया है।
सिंधोरा थाना क्षेत्र के काशीपुर निवासी पीड़ित मुस्लिम शाह ने बताया कि बीती रात कुछ अज्ञात लोगों ने उसके और बगल में रखी सोहराब अली की गुमटी में रंजिशन आग लगा दी। जिससे हजारो रुपये का नुकसान हो गया। पीड़ित ने बताया कि मंगलवार को एक युवक के ऊपर पसंद का मीट का पीस न देने पर आग लगाने की आंशका जताई। सूचना पर पहुचे थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने दबंगो के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में