अमेठी जिले के थाना क्षेत्र मुंशीगंज के भुसियावां पुल के समीप बाइक से ड्यूटी जा रहा पीआरडी जवान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।
कोतवाली मुंशीगंज क्षेत्र के गांव नरसिंहभान पुर मजरे भुसियावां निवासी कमला प्रसाद यादव (55) पीआरडी जवान थे। सोमवार सुबह करीब दस बजे गौरीगंज स्थित अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय कार्यालय में ड्यूटी करने बाइक से जा रहे थे। रास्ते में भुसियावां एचएएल रोड स्थित पुल के समीप सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई।

More Stories
कांशीराम जयंती पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 486 लोगों ने कराया पंजीकरण
UPRSL: वाराणसी जोन ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कई जिलों ने जीते खिताब
नाले से गैस निकालने के प्रदर्शन पर पुलिस की सख्ती, सिलेंडर जब्त