बाइक सवार अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी~~~
वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के जलालीपट्टी नई बस्ती में गुरुवार रात बुलेट सवार अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने युवक के सिर में गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
वारदात के बाद हडकंप मच गया, स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में लहूलुहान युवक को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
लोगों ने बताया कि जलालीपट्टी नई बस्ती निवासी सोनू यादव सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसके पास आकर रुके और बातचीत करने लगे। पहले गाली दी फिर पिस्टल निकालकर सिर में गोली मार दी।
सिर में लगते ही वह सड़क पर ही गिर पड़ा। हमलावर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और घायलावस्था में अस्पताल ले गए। पुलिस की टीम स्थानीय लोगों की सूचना के अनुसार हमलावरों की तलाश में जुटी है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ की और मामले में जानकारी जुटाई। वहीं कुछ देर बाद सीपी एसीपी समेत आलाअधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस घटना का कारण आपराधिक तत्वों से रंजिश मान रही है। इसके लिए मंडुवाडीह थाने की पुलिस के अलावा कमिश्नरेट की स्वाट टीम को लगाया गया है। बता दें कि सोनू यादव मंडुवाडीह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी था।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर