मेरठ STF ने गुरुग्राम से पकड़ा; 1000 कैंडिडेट को एक साथ पढ़वाया था पेपर~~~
UP पुलिस पेपर लीक कांड में मेरठ STF को बड़ी सफलता मिली है। STF ने गुरुवार को गुरुग्राम से नेचर वैली रिसॉर्ट के मालिक सतीश धनकड़ को अरेस्ट कर लिया। ये वही रिसॉर्ट है, जहां 18 फरवरी सेकेंड शिफ्ट में होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर 2 दिन पहले ही आउट कराया गया था।
रिसॉर्ट में 1000 अभ्यर्थियों को बुलाकर एक साथ पेपर पढ़वाया गया था। पेपर को आउट कराने की पूरी प्लानिंग भी रिसॉर्ट में ही बनी थी। इसमें दिल्ली पुलिस का हेड कॉन्स्टेबल, बिहार का डॉक्टर और अन्य शहरों से सॉल्वर भी पहुंची थे।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर