प्रयागराज में गुरुवार को मकान निर्माण के मामले में एक शिक्षक कर्नलगंज थाना पहुंचा। मकान के निर्माण को रोकने को लेकर लेखपाल के खिलाफ शिकायत दी। लेकिन थाने में कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद थाने में ही उसने जहर निगल लिया। हालत गंभीर होने पर उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छोटा बघाड़ा निवासी सुनील सिंह कर्नलगंज इंटर कॉलेज में अंग्रेजी विषय के शिक्षक हैं।

More Stories
कांशीराम जयंती पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 486 लोगों ने कराया पंजीकरण
UPRSL: वाराणसी जोन ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कई जिलों ने जीते खिताब
नाले से गैस निकालने के प्रदर्शन पर पुलिस की सख्ती, सिलेंडर जब्त