पिंडरा। अपना दल के संस्थापक सदस्य रहे स्वo सुरेंद्र पटेल की पुण्यतिथि विभिन्न राजनैतिक दलों के लोगों ने उनके चित्र पर माल्यर्पण मर नमन किया । इस दौरान उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और पिछड़ों और दलितों का मसीहा कहा।
सुबह साढ़े 10 बजे समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद व केराकत के विधायक तूफानी सरोज के नेतृत्व में सपाइयों ने माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान वंशलाल पटेल, रमाशंकर पटेल, कमलेश पटेल, मनोज यादव, पवन मंडल, श्याम नारायण पटेल, लालधारी, राजेन्द्र पटेल, रमापति समेत अनेक लोग रहे।
वही रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल ने भी दोपहर में पिंडरा स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन कर उन्हें याद किया और कहाकि स्वo सुरेंद्र पटेल की शहादत कभी नही भूलेंगे लोग। इस दौरान अद के जिला अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल , ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ महेंद्र पटेल , प्रदेश सचिव श्रीमती अनीता पटेल, मुन्ना लाल पटेल , जगदीश पटेल समेत अनेक नेता रहे।
सेवापुरी के विधायक प्रतिनिधि रामविलास पटेल, स्वतंत्र पटेल , रमेश पटेल , सुरेश पटेल , रामाश्रय पटेल, श्रवण पटेल रवि पटेल, अजय पटेल, अनिल पटेल व आशीष पटेल समेत अनेक कार्यकर्ता रहे।
बताते चलें कि 20 मार्च 2003 को बदमाशो ने समोगरा पिंडरा निवासी अपना दल के मण्डल अध्यक्ष रहे सुरेंद्र पटेल की पिंडरा बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर