वाराणसी से 30 किलोमीटर दूर गंगा गोमती तट पर कैथी गांव में फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर बुधवार को रंगभरी एकादशी मारकंडेय महादेव कैथी में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से आए भक्तो ने बाबा के साथ होली खेली। मंदिर द्वारा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां कलाकारों ने भगवान शिव की लीला का मंचन किया। साथ ही कलाकारों ने भजन कीर्तन के साथ फाग गीत सुनाये।जिससे माहौली पूरी तरह से होलीमय हो गया। कार्यक्रम के अंत में लोगों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाये और एक दूसरे को होली की बधाई दी
मान्यता है कि एकादशी को भगवान शिव होली खेलते है। देवताओं की होली को श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है। यहां रंगभरी एकादशी धूमधाम से मनाई गई। सबसे पहले भगवान शिव की पूजा अर्चना के बाद अबीर अर्पित किया गया। जिसके बाद अबीर को प्रसाद के रूप में सभी के माथे पर लगाकार होली शुभकामना दी गई। इस अवसर पर गोस्वामी प्रबंधक समिति के बजरंगी गिरी, पप्पू गुरू,राजेश गिरी,विनोद गिरी जी महाराज, सत्यम गिरी ,सागर गिरी,शिवम् गिरी, नितु गिरी, विराट गिरी,रमेश गिरी, सूरज गिरि , सचिन गिरी, रामेश्वर गिरी, अमित गिरी, काटू गिरी, रोशन गिरी, पंकज गिरी, गौरव गिरी, गिरी परिवार के लोग उपस्थित रहे जय श्री मारकंडेश्वर महादेव
More Stories
गुम हुई दो लड़कियों को पुलिस ने किया बरामद
एयरपोर्ट पर गृहमंत्री अमित शाह से मिले डॉ अवधेश सिंह
आकाशीय बिजली से 25 भेड़ो की हुई मौत, महिला समेत चार लोग झुलसे