निर्दलीय चुनाव लड़ने की चर्चा; भाजपा जितिन प्रसाद को दे सकती है टिकट~~~~~
सात चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव के पहले चरण का बिगुल बुधवार को बज गया है। पश्चिम उत्तर प्रदेश की 8 सीटों के लिए हो रहे पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना बुधवार 20 मार्च को जारी हो गई। इसके साथ ही पहले चरण की सीटों के नामांकन की भी प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन 27 मार्च तक होंगे। 19 अप्रैल को इन सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।
टिकट कटने की अफवाहों के बीच पीलीभीत के भाजपा सांसद वरुण गांधी ने नामांकन खरीदा है। चर्चा है कि वरुण निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। वरुण के निजी सचिव कमलकांत दिल्ली से आए थे और नामांकन पर्चे के 4 सेट खरीदकर वापस दिल्ली चले गए हैं।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर