बिना बताए 3 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, कहा-मिर्जापुर, फूलपुर-कौशांबी हमें चाहिए~~~~~
यूपी में I.N.D.I गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी और अपना दल (कमेरावादी) में फूट पड़ गई है। पार्टी की कार्यवाहक अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने बगावती रुख अपना लिया। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को बिना बताए अपनी पसंद की 3 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।
उन्होंने कहा कि I.N.D.I गठबंधन के तहत हमें फूलपुर, मिर्जापुर और कौशांबी सीटें चाहिए। अब गठबंधन तय करेगा कि हमने जो सीटें मांगी हैं, वह देगा या नहीं? इन 3 सीटों में मिर्जापुर से पल्लवी की बहन अनुप्रिया पटेल सांसद हैं। ये तीनों सीटें I.N.D.I गठबंधन के तहत सपा के पास हैं।
वहीं, इस राजनीतिक घटनाक्रम पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का कहना है कि पल्लवी पटेल ने न मौखिक और न ही लिखित में यह बात बताई है। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि ये सीटें सपा के पास हैं। इसे सपा से क्लियर कराना होगा।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर