विजिलेंस ने धर्मेंद्र कुमार को रंगे हाथ पकड़ा; 2 लाख रुपए ले रहे थे रिश्वत~~~~~
लखनऊ से बड़ी खबर है। विजिलेंस ने जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर धनेंद्र कुमार पांडेय को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार शाम को विजिलेंस टीम सेल्स टैक्स मुख्यालय पहुंची और धनेंद्र पांडेय को 2 लाख रुपए लेते गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, एडम डाटा सर्विसेज ने धनेंद्र कुमार के खिलाफ विजिलेंस से शिकायत की थी। बताया था कि डिप्टी कमिश्नर घूस मांग रहे हैं। विजिलेंस की टीम प्लानिंग के साथ सेल्स टैक्स मुख्यालय पहुंची और धनेंद्र को 2 लाख रुपए लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

More Stories
दरोगा भर्ती परीक्षा मामले पर CM योगी सख्त, पेपर सेटर्स को कड़ी चेतावनी
विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: वाराणसी में डीएम ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी
चैत्र नवरात्र पर वाराणसी में मीट-मछली की दुकानें रहेंगी बंद, नगर निगम का फैसला