मुंबई से 40 लोगों के ग्रुप के साथ ब्रज में दर्शन करने आए रिटायर्ड बैंककर्मी की मौत हो गई। बांके बिहारी मंदिर परिसर में भीड़ अधिक होने के कारण मनीष (68) को सांस लेने में परेशानी हुई। इसके बाद वह गेट नंबर 1 और 2 के बीच में भीड़ से अलग बैठ गए। यहीं कुछ देर बाद वह बैठे-बैठे लुढ़क गए। पुलिस कर्मी श्रद्धालु को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में