पिंडरा।पिंडरा विकास खण्ड के विभिन्न बेसिक शिक्षा के स्कूलों के 100 छात्रों ने एक्सपोजर विजिट के तहत सोमवार को ऐतिहासिक व पुरातत्विक स्थानों के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित स्थानों का भ्रमण कर अपने जिज्ञासा को शांत करने के साथ समझ को विकसित किया।
बीईओ पिंडरा विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विकास खण्ड के विभिन्न विभिन्न विद्यालयों के चयनित छात्रों का दल सरनाथ पंहुचा जहाँ पुरातात्विक महत्व के स्थानों, संग्रहालय, चिड़ियाघर का भ्रमण कर ऐतिहासिक महत्व के बारे जानकारी एकत्र की। सुबह से शाम तक चले विजिट कार्यक्रम के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा टीशर्ट व टोपी के साथ नाश्ते का प्रबंध कराया। जिससे छात्रों में उत्साह दिखा और एआरपी अजय कुमार सिंह व वीरेंद्र कुमार से बच्चों ने प्रश्नों को पुछकर जिज्ञासा शांत किया।इस दौरान विनय सिंह, राजेश सिंह, श्वेता वर्मा , रोहित वर्मा व जितेंद्र पटेल सहयोग के रूप में छात्रों के साथ रहे।

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में