दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकला

बड़ागांव। थानाक्षेत्र के भटौली गांव में ससुराल पक्ष के लोगों ने एक विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न करने पर मारपीट कर उसके पुत्री के साथ मायके में छोड़ दिया। प्रताड़ना से आहत विवाहिता ने पुलिस आयुक्त वाराणसी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय दिलाने की मांग किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने बड़ागांव पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है जिसके सापेक्ष में स्थानीय पुलिस पति सहित आठ लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार हरिओम नगर कॉलोनी लंका वाराणसी निवासी राजू जायसवाल की पुत्री उन्नति जायसवाल की शादी 30 नवंबर 2020 में स्थानीय थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी स्व0राधेश्याम के पुत्र पंकज जायसवाल के साथ हुई है। शादी के उपरांत कुछ माह तक पति-पत्नी राजी खुशी रहने लगे इस बीच दोनों से एक पुत्री का जन्म हुआ जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता से दहेज के रूप में पांच लाख रुपए नगद की मांग करने लगे। मायके वालों द्वारा इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताने पर ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को आए दिन मारते पीटते और प्रताड़ित करते रहते थे अंत्वोगत्वा 14 फरवरी 2023 को उसके पति ने उसे मारपीट कर मायके में छोड़ दिया तबसे विवाहिता मायके में रह रही है।

About The Author

Share the News