महापौर ने 93 करोड़ रुपए के 623 कार्यो का किया शिलान्यास, जलकल के 76 कार्यों से सीवर समस्या का होगा समाधान~~~
वाराणसी के नगर निगम कार्यालय में आचार संहिता से पहले मेयर ने काशीवासियों को परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यालय स्थित मीटिंग सभागार नगर क्षेत्र में 93.05 करोड़ रुपए के 623 कार्यों का शिलान्यास किया गया। कार्यों के अन्तर्गत नगर निगम, वाराणसी से सम्बन्धित 547 कार्य, जिनकी लागत 78.45 करोड़ की है, तथा जलकल के 76 कार्य जिनकी लागत 14.60 करोड़ की है। नगर निगम के कार्यों में सभी 547 कार्य के अन्तर्गत सड़क सुधार एवं गड्ढा मुक्त का कार्य कराया जाना है।

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में