पिंडरा।सिंधोरा पुलिस ने गुरुवार को सुबह लगभग डेढ़ किलोग्राम अवैध गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि सुबह साढ़े 9 बजे जौनपुर सीमा पर गश्त पर निकले एसआई मिथिलेश प्रजापति व दिनेश त्रिपाठी को एक युवक बाइक से जा रहा था। पुलिस को देखने के बाद मुड़ कर भागने लगा। जिसपर दारोगद्वय ने उसे धर दबोचा। तलाशी लेने पर दिग्गी में रखे एक किलो 480 ग्राम अवैध गांजा मिला। गिरफ्तार जौनपुर जिले के चन्दवक थाने के रतनुपुर निवासी राहुल कुमार ने बताया कि वह गांवों में घूम घूम कर लोगों को गांजा बेचता है।

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में