पिंडरा।पिंडरा विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय जमापुर का बीईओ पिंडरा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक उपस्थित मिले और एमडीएम भी बनता मिला।
बीईओ विनोद मिश्रा सुबह सवा 11 बजे उक्त प्राथमिक विद्यालय पहुचे। बीईओ ने इस दौरान अभिलेखों का निरीक्षण करने के दौरान कक्षाकक्ष में पढ़ रहे बच्चो से सवाल पूछा। बच्चो के हाजिर जबाबी पर बीईओ खुश नजर आए और उन्होंने शिक्षको की इसके लिए शाबाशी दी। विद्यालय की साफ सफाई के साथ एमडीएम की गुणवत्ता पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने विद्यालय परिसर से गए आम रास्ते को बन्द करने के लिए बीडीओ से वार्ता करने की बात कही। लगभग आधे घण्टे तक विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। बीईओ स्मार्ट क्लास में पढ़ रहे छात्र छात्राओं की रुचि देख शाबाशी दी।
इसके पूर्व उन्होंने प्राथमिक विद्यालय द्वितीय व कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिंडरा का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश देते हुए विद्यालय की उपस्थिति प्रेरणा एप पर देने व दीजिलाइज़ेशन पर सख्त निर्देश दिए।

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में