पिंडरा।क्ष्रेत्र के अनेई स्थित चक भटान गाँव निवासी प्रवीण राय को भोजपुरी सिनेमा का ग्रीन सिनेमा आवार्ड प्रदान किया गया । अवार्ड मिलने के बाबत प्रवीण राय ने बताया मुझे यह आवर्ड संघर्ष 2 नामक फ़िल्म के लिये मिला है । इस फ़िल्म में खेसारी लाल यादव मुख्य कलाकार के रूप में थे और इस फ़िल्म का एडिटिंग मेरे द्वारा किया गया है । इसी फिल्म के निर्देशन के लिये मुझे सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का यह पुरस्कार मुम्बई के मीरा रोड में बीते सप्ताह भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री द्वारा दिया गया । इस सम्मान को मैं अपने पिता व क्षेत्र की जनता को समर्पित करता हूँ ।

More Stories
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में
काशी ने रचा हरित इतिहास: एक घंटे में 2.51 लाख पौधे, चीन का रिकॉर्ड टूटा