समाजवादी पार्टी के विधायक मनोज पांडे सपरिवार गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने रामलला का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मनोज पांडेय ने कहा कि भारत सहित पूरी दुनिया में रहने वाले सनातनी हिंदू के लिए इससे बड़ा सौभाग्य कुछ नहीं हो सकता कि उसे रामलला का दर्शन करने का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि मेरा मानन है कि यह देश राम का है, राम सभी की आत्मा है। मनोज पांडेय ने कहा कि मैं पहला व्यक्ति था कि जिसने पार्टी में मांग की थी कि सभी विधायकों को रामलला का दर्शन कराया जाए। उन्होंने कहा कि हमारे दल के नेता ने अयोध्या ना जाने का निर्देश दिया था। इसलिए हमको अब तक रुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि अधिकतर विधायक रामलला के दर्शन करना चाहते हैं।

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में