आगामी होने वाले चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेके तूफानी सरोज
पिंडरा।विधानसभा पिंडरा में समाजवादी पार्टी के द्वारा कवि रामपुर, साधोगंज और भीटी सेक्टर में पीडीए चौपाल का कार्यक्रम किया गया इस चौपाल के मुख्य अतिथि मछलीशहर के पूर्व सांसद व केराकत के वर्तमान विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि पिछड़े ,दलित, अल्पसंख्यक लोग एक नहीं हुए तो यह भाजपा की सरकार संविधान के साथ-साथ लोकतंत्र और आरक्षण को खत्म करना चाहती है इसलिए हम सबको एक होकर आगामी चुनाव में भाजपा को जबाब देना है इस चौपाल में प्रदेश सचिव कमलेश पटेल ,विधानसभा अध्यक्ष मनोज यादव ,डॉक्टर अब्दुल गफ्फार ,मोहम्मद जियाउल्ला, अवधेशपटेल ,साधु यादव ,रमापति राजभर ,पंधारी यादव ,योगेश , हरिश्चन्द्र यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में