पिंडरा। विधानसभा पिंडरा क्षेत्र के खरावन (भैंसा) गांव निवासी राकेश यादव को समाजवादी पार्टी का सेक्टर प्रभारी नियुक्त किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद व वर्तमान विधायक तूफानी सरोज ने राकेश यादव को माला पहनाकर कर स्वागत किया इस मौके पर राकेश ने बताया कि पार्टी ने हमारे ऊपर जो जिम्मेदारी दी है उसका पूरे ईमानदारी और निष्ठा के साथ पालन करेंगे।
इस अवसर पर तूफानी सरोज विधायक ,विधान सभा अध्यक्ष मनोज यादव ,राकेश यादव अंकेश यादव,ओमप्रकाश यादव,जितेंद्र यादव,सतीश यादव ,हरिश्चंद यादव ,साधु यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में