पिंडरा।क्षेत्र के मंगारी बाजार में गुरुवार को अति प्राचीन हनुमान मंदिर पर शिवलिंग स्थापना के पूर्व महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली शिवलिंग के साथ कलश यात्रा मंगारी बाजार के साथ-साथ अगल-बगल के गांव में भी भ्रमण की तत्पश्चात शिवलिंग की स्थापना की गई । जिसमें प्रमुख रूप से जयमल गुप्ता, जियालाल गुप्ता, बीडीसी श्याम मोहन गुप्ता बाबू, निलेश जायसवाल, विजय गुप्ता, संजय जयसवाल, संदीप जायसवाल, अभिजीत गोड, सहित भारी संख्या में पुरुष और महिलाएं मौजूद रहे। वहीं दूसरी तरफ उधोपुर (करखियांव) में मन्दिर निर्माण में लगे।श्रमिकों का पैर धोने के साथ उनको अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ अवधेश सिंह ने मन्दिर के समीप स्थित तालाब का जीर्णोद्धार कराने की घोषणा की। इस दौरान डॉ रंगनाथ दुबे, डॉ संगीता दुबे, दिलीप पटेल , श्याम पटेल, धर्मराज समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में