युवा कांग्रेस ने प्रदेश सरकार से की कार्यवाही की मांग
वाराणसी। जिस तरह से पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ है, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार नकल माफियाओं पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से फेल हो गई है। उक्त बातें युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं अधिवक्ता विकास सिंह ने एक विज्ञप्ति में कही।
उन्होंने कहा की जब सरकार द्वारा आयोजित परीक्षा में नकल माफिया इतने सक्रिय है तो देश के युवाओं का भविष्य क्या होगा। प्रदेश की भाजपा सरकार में हर तरफ भ्रष्टाचार और अराजकता फैली हुई है और सरकार इस पर अंकुश लगाने के पूरी तरह से फेल है। जिसका सीधा उदाहरण पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होना है।
विकास सिंह ने कहा कि युवा कांग्रेस पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल नकल माफियाओं पर अंकुश लगाने के उन पर कार्यवाही करें साथ ही पुनः पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित करें। जिससे पुलिस नौकरी का सपना संजोए युवाओं के सपने साकार हो और वह देश सेवा करें। जिलाध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो देश के युवाओं संग युवा कांग्रेस विधानसभा लखनऊ तक पैदल मार्च कर युवाओं के न्याय की लड़ाई लड़ेगी।

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में