दिल्ली में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गुरुद्वारा रोड कोटला मुबारकपुर में एक इमारत गिर गई। हादसे के वक्त इमारत में चार मजदूर फंस गए। इनमें से एक मजदूर की मौत हो गई है जबकि तीन की अभी तलाश जारी है। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।
पुलिस ने मृत मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है। घटना के बाद से मौके पर काफी भीड़ जुट गई है।

More Stories
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में
काशी ने रचा हरित इतिहास: एक घंटे में 2.51 लाख पौधे, चीन का रिकॉर्ड टूटा