पिंडरा।पीएम नरेंद्र मोदी के सभा को सफल बनाने के लिए व उनके स्वागत के लिए अमूल के ठीक सामने स्थित एग्रो पार्क के उद्यमी 10 हजार अपने कर्मचारियों व श्रमिकों के साथ शामिल होंगे।
बुधवार को अपराह्न में एग्रो पार्क स्थित उद्यमियों के साथ वाराणसी के कार्यक्रम प्रभारी व एमएलसी अश्वनी त्यागी व विधायक डॉ अवधेश सिंह के बैठक के दौरान निर्णय लिया।
एग्रो पार्क एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज मद्धेशिया ने बताया कि पीएम मोदी के स्वागत के लिए हम सभी उद्यमी अपने श्रमिको के साथ सभा स्थल पर शामिल होंगे।
वही विधायक डॉ अवधेश सिंह ने कहा कि सभी उद्यमियों से निवेदन किया गया कि वह 3 घण्टे अपने फैक्ट्री बन्द कर सभा मे श्रमिकों के साथ शामिल हो।
वही बैठक के दौरान राजेश अग्रवाल,आनंद जायसवाल, शुभम अग्रवाल, कौस्तुभ अग्रवाल, बृजेश गुप्ता, रवि गुप्ता समेत अनेक उद्यमी रहे।

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में