पिंडरा। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के मेन गेट के बगल मे होटल रनवे इन के मालिक द्वारा गणतंत्र दिवस के दिन राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया।
इस संदर्भ में राजीव कुमार उर्फ राजू राम निवासी गजोखर फूलपुर, वाराणसी जो एक
सामाजिक कार्यकर्ता भी है।तथा वर्तमान समय में कांग्रेस कमेटी का जिला उपाध्यक्ष भी है। राजू राम ने अपने प्रार्थना पत्र में यह लिखा है कि जब मैं अपने मित्रों के साथ 26जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस के दिन बाबतपुर से बाबतपुर रेलवे स्टेशन की तरफ दिन के 10-11 बजे के करीब जा रहा था देखा कि
होटल रनवे इन पर मालिक व मैंनेजर द्वारा कई राष्ट्रो के राष्ट्रीय ध्वज के साथ भारत का राष्ट्रीय ध्वज भी लगा हुआ था और उपरोक्त भारत का राष्ट्रीय ध्वज झुका हुआ था ।तो प्रार्थी रूककर अपने साथ चल रहे मित्र रविन्दर व विनोद यादव के साथ उपरोक्त होटल रनवे इन के अन्दर गये और काउण्टर पर बैठे मैंनेजर से कहा कि भाई साहब होटल मालिक प्रदीप चौरसिया कहां हैं, तभी अन्दर से प्रदीप चौरसिया भी आ गये तो मैंने कहा कि सर आपके होटल के बाहर भारत का राष्ट्रीय ध्वज जो लगा है वह झुका है उसे सीधा करवा दीजिए आज 26 जनवरी है, तो इस बात पर होटल मालिक प्रदीप चौरसिया और मैंनेजर आग बबूला हो गए और बोले कि बहुत बड़े नेता हो गये है भाग जाओ वही राजू राम ने कहा कि भाई साहब आप लोग गाली मत दीजिए हम तो राष्ट्र ध्वज को ठीक से लगाने को कह रहे हैं, इस पर चमार सियार की भद्दी भद्दी गालियां देते हुए हमें अपमानित करके होटल से बाहर भगा दिया और बोला कि भाग जाओ नहीं तो जान से मरवा देंगे। मालिक और मैंनेजर ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करके राष्ट्रद्रोह का अपराध करते हुए हमको हरिजन जाति का जानते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करके गाली दी और और होटल से धक्का देकर बाहर करवा दिया जो गम्भीर अपराध की श्रेणी में आता है। राजू राम ने घटना की सूचना थाना फूलपुर में दी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।
न्याय न मिलने पर राजू राम ने पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट के यहां प्रार्थना पत्र देकर दोषी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर