सांसद ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में इस संबंध में सवाल पूछा था, जिसमें उन्होंने बलिया को हवाई मार्ग से जोड़ने की बात कही थी। अपने प्रश्न में सांसद ने कहा था कि देश को प्रधानमंत्री देने वाला जिला आजादी के 77 वर्ष बाद भी नागर विमानन सेवा से वंचित है। जबकि जनपद को लोकनायक जयप्रकाश नारायण और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जन्मस्थली होने का गौरव प्राप्त है।
अपने सवाल में सांसद ने जिक्र किया कि बलिया के लोगों को हवाई यात्रा करने के लिए गोरखपुर, वाराणसी और पटना की डेढ़ से दो सौ किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। इसके जवाब में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सांसद प्रदेश सरकार से वार्ता करके प्रस्ताव भेजने के साथ ही मिलें ताकि बलिया में हवाई अड्डे के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर