दोनों का एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार; दिव्यांग बेटे की बीमारी से परेशान थे~~~~~
ललितपुर में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी मौत के एक घंटे बाद ही उसके पति की हालत भी बिगड़ गई। उपचार के दौरान कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पति की हार्ट अटैक से मौत हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर घरवालों को सौंप दिया।
बुधवार सुबह गांव में पति-पत्नी का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। घरवालों ने बताया कि दंपती का अपने दिव्यांग बेटे के इलाज में काफी पैसा खर्च हो रहा था, जिस कारण वे लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। मामला कोतवाली महरौनी का है।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर