बड़ागांव वाराणसी 7 फरवरी — बड़ागांव बाजार निवासी एक युवक को 1 जनवरी को उसके दोस्त बुलाकर घर से ले गये और मदनपुर नहर पुलिया के पास उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिये। सुचना पर पहुंचे परिजन घायल युवक को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है जहां इलाज चल रहा है।घायल युवक के पिता ने तामिल,जमील,कामरान के विरुद्ध मंगलवार को देर शाम स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय बाजार निवासी साहुन अहमद 20 वर्ष मुनव्वर अली घटना की रात अपने घर में खाना खाकर सो रहा था रात 12 बजे उसके उपरोक्त आरोपी दोस्त उसे बुलाकर ले गये और घटना को अंजाम दिया।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर