पिंडरा।बड़ागाँव थाना क्षेत्र के प्रसादपुर गांव निवासी सुनीता देवी ने स्थानीय थाने पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि शनिवार की दोपहर लगभग 1 बजे जब मैं रजाई को।धूप दिखाने अपने छत पर गई थी तभी मेरे ही गाँव के कुछ मनबढ़ मेरे घर मे घुस आए और मेरे घर मे रखा मेरा झुमका, कान की बाली व दो सोने की अंगूठी अपने साथ उठा कर ले जाने लगे और जब मैने मनबढो का विरोध किया तो उन लोगो ने मुझे बर्बाद करने की धमकी देते हुए घर से भाग गए । स्थानीय पुलिस प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच कर रही है ।

More Stories
कांशीराम जयंती पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 486 लोगों ने कराया पंजीकरण
UPRSL: वाराणसी जोन ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कई जिलों ने जीते खिताब
नाले से गैस निकालने के प्रदर्शन पर पुलिस की सख्ती, सिलेंडर जब्त