दहेज के लिए विवाहिता को किया प्रताड़ित पति सास ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बड़ागांव।दहेज में पांच लाख रुपए नगद और जेवर की मांग पुरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने एवं मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में बड़ागांव पुलिस ससुराल पक्ष के पति सहित सास, ससुर के विरुद्ध दहेज प्रथा अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दिये गये प्रार्थना पत्र के अनुसार थानाक्षेत्र के चिलबिला खरगनपुर गांव निवासिनी विवाहिता तन्नू श्री सिंह पुत्री मुकेश सिंह ने आरोप लगाया है की बीते 28 नवंबर 2024 को उसकी शादी कनियर चौधरी का पुरा गांव निवासी कृपाशंकर सिंह के पुत्र जगबीर सिंह के साथ हिंदू रिति रिवाज से संपन्न हुई थी शादी के कुछ दिनों बाद पति, ससुर सहित सास सीमा देवी दहेज में पांच लाख रुपये नगद और जेवर की मांग करने लगे मांग पुरी न होने पर आये दिन मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हुए पिछले चार माह से खाना पीना बंद कर दिये और इससे भी इन लोगों का मन नहीं भरा तो उपरोक्त सभी लोगों ने मिलकर मुझे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

About The Author

Share the News