पिंडरा। के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 2 अप्रैल की बताई जा रही है, जबकि परिजनों ने 5 अप्रैल को थाने में लिखित शिकायत दी।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, किशोरी 2 अप्रैल को घर से कठिरांव बाजार गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों का आरोप है कि गांव का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। आरोपी ने कथित तौर पर फोन पर परिजनों से बातचीत में किशोरी को अपने साथ ले जाने की बात भी स्वीकार की है।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी युवक पहले से ही किशोरी को फोन कर परेशान करता था। इस संबंध में कुछ महीने पहले आरोपी के परिजनों से शिकायत की गई थी, जिसके बाद आरोपी ने किशोरी के अपहरण की धमकी भी दी थी।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए की धारा 137(2) (अपहरण) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है और उसकी तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।
फूलपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी की बरामदगी पुलिस की पहली प्राथमिकता है और जल्द ही उसे सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
अपना दल कमेरावादी के श्याम जी यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी